About Editor
Bharat Times Sajag
- ✔ 26 Varsho ka Anubhav
- ✔ Janvishwas ki Taaqat
- ✔ Satya ke prati Aatut Pratibaddhata
— राजेश त्यागी (संस्थापक एवं संपादक)
राजेश त्यागी : पत्रकारिता के 26 वर्षों का गौरवपूर्ण सफर
सत्य, साहस और जनसरोकार की पत्रकारिता को समर्पित एक लंबी यात्रा।
राजेश त्यागी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत मई 2000 में की। पिछले 26 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों के साथ कार्य किया तथा पत्रकारिता के विभिन्न आयामों का व्यापक अनुभव प्राप्त किया।
पत्रकारिता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता और जनसरोकारों को आवाज देने के संकल्प के साथ वर्ष 2003 में राजेश त्यागी ने दिल्ली से अपने स्वामित्व में पाक्षिक समाचार पत्र ‘भारत टाइम्स सजग’ का प्रकाशन प्रारंभ किया। यह शुरुआत केवल एक समाचार पत्र के प्रकाशन की नहीं, बल्कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के एक मिशन की शुरुआत थी।
हमारा संकल्प
"सत्ता से सवाल, समाज की आवाज और जनता के मुद्दों को प्रमुखता।"
हमारा विश्वास है कि पत्रकारिता की वास्तविक शक्ति उसकी विश्वसनीयता, निष्पक्षता, निर्भीकता और जनविश्वास में निहित है।
वर्ष 2011 में साप्ताहिक और वर्ष 2012 में दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन प्रारंभ हुआ। मार्च 2026 में दैनिक संस्करण का प्रकाशन हरियाणा के सोनीपत से प्रारंभ करना हमारी इस यात्रा का एक नया अध्याय है। आज राजेश त्यागी, जमीनी पत्रकारिता की गहरी समझ के साथ ‘भारत टाइम्स सजग’ को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में भी नई पहचान दिलाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।